चतरा, अप्रैल 14 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि । देश की सरहदों पर सालों सेवा देने वाले सेना से रिटायर्ड सोपारम गांव निवासी बिनय कुमार सिंह को सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने मगध और संघमित्रा कोल एरिया के लिए अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इसकी लिखित सूचना विधायक ने मगध महाप्रबंधक को दी है। इधर प्रतिनिधि मनोनीत होने पर भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष बिनय सिंह अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को मां भद्रकाली मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। नवमनोनीत प्रतिनिधि ने कहा कि रैयत और विस्थापितों के हक अधिकार और प्रभावित गांवों के विकास के लिए हम सदैव संघर्ष करेंगे। उन्होंने प्रतिनिधि मनोनीत होने पर विधायक के प्रति आभार जताया। दूसरी ओर भाजपा के नेताओं ने इसका स्वागत करते हुए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...