मेरठ, जनवरी 3 -- शहर के जैन नगर स्थित प्रेमपुरी कॉलोनी के निवासियों को जल्द ही जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। शुक्रवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने नगर निगम की टीम के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। लोगों की शिकायत पर मेयर ने निगम अधिकारियों को सेना से एनओसी प्राप्त कर नाला निर्माण की कार्रवाई कराने को कहा। प्रेमपुरी में बिना बरसात जलभराव को लेकर मेयर ने शिकायत की गई थी। इसको लेकर मेयर, प्रभारी नगर आयुक्त पंकज कुमार, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी आदि के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मेयर को बताया कि क्षेत्र में बिना बारिश के ही गंदा पानी जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पाया गया कि नाला निर्माण और जैन मंदिर तिराहे पर पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.