अल्मोड़ा, दिसम्बर 14 -- रानीखेत, संवाददाता। सुदूरवर्ती जीआईसी में प्रवक्ता भवर सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में अखिलेश ने अंतिम पग भरे। बेटे के कंधों पर सितारे सजाकर परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। अखिलेश के पिता भवर सिंह जीआईसी शेर में जीव विज्ञान के प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। जबकि माता पिंकी सिंह गृहणी हैं। परिजनों के अनुसार अखिलेश बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं और वह सेना में अफसर बनकर देश सेवा करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत की, आखिरकार सफलता का वह पल भी आ गया। अखिलेश सिंह ने प्राथमिक शिक्षा स्कॉलर्स होम खैरना तथा माध्यमिक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की। अखिलेश की छोटी बहन दिल्ली से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है, जबकि छोटा भाई 12वीं कक्षा...