बागपत, मार्च 9 -- बागपत। चेन्नई की ऑफिसर्स प्रशिक्षण एकेडमी ओटीए में आयोजित ऑफिसर पासिंग आउट परेड में बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी देवांक तोमर ने लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया। लेफ्टिनेंट बनने पर गांव में परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी जताई। बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी देवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ मेलफोर्ड सिटी रोहटा रोड मेरठ में रहते है। देवेंद्र का बड़ा बेटा चेन्नई की ऑफिसर्स प्रशिक्षण एकेडमी ओटीए में ट्रेनिंग कर रहा है। रविवार को देवांक ने ऑफिसर पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया और देश सेवा करने का संकल्प लिया। देवांक ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एमएससी भौतिकी से पोस्ट ग्रेजुएट किया है। परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह तीसरी पीढ़ी है जो देश की सेवा कर रही है। देवांक के दादा किरणपाल सिंह सेना से सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्...