बागपत, अप्रैल 9 -- बागपत। काठा गांव के एनएस पब्लिक स्कूल के स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल के छात्र कार्तिक चौधरी को भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिलने पर हर्ष जताया। रोड़ शो के साथ गांव में पहुंचे छात्र का अतिथियों व ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। स्कूल के सहायक प्रबंधक व छात्र के पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्तिक चौधरी ने 10वीं की परीक्षा10 सीजीपीए के साथ व 12वीं की परीक्षा विज्ञान वर्ग में 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने कार्तिक को सम्मानित करते हुए सफलता को उनके अनुशासन एवं कठिन परिश्रम का प्रतिफल बताया। उन्होंने स्कूल के आन्य छात्रों को कड़ी मेहनत और समर्पण के फलस्वरूप आसमान की बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्कूल से रोड शो निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.