अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के सांगवान सिटी में सेना में लांस नायक से ससुरालियों ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोप है कि ससुराल वाले कार छींन ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी जितेन्द्र सिंह सेना में लांस नायक के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में वह सांगवान सिटी में रहते हैं। उन्होंने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनकी शादी अतरौली निवासी नीलम से 2019 में हुई थी। वह छुट्टी पर घर आए तो पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया और मारपीट कर दी। इसी बीच आरोपी घर से कार भी ले गया। विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी नीलम,स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.