नई दिल्ली।, अप्रैल 2 -- दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court News) ने भारतीय सेना में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े एक मामले में केंद्र सरकार समेत कई एजेंसियों से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई, केंद्र सरकार और कैग (CAG) को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रतीक जलान की पीठ ने दिया, जिसने मामले की अगली सुनवाई 19 मई के लिए निर्धारित की है। यह याचिका लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित श्योराण द्वारा दायर की गई है, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना के कुछ अधिकारियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। याचिका में दावा किया गया है कि नई दिल्ली में तैनाती के दौरान उन्होंने...