शाहजहांपुर, मार्च 15 -- परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी में शनिवार को उनकी स्मृतिका पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से नायक यदुनाथ सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेने और भारतीय सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। कहा कि इच्छुक युवाओं के लिए राजपूत रेजिमेंट में प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस. साही, कमांडेंट आर्मी वॉर कॉलेज एवं कर्नल ऑफ द राजपूत रेजिमेंट, ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा, कमांडेंट राजपूत रेजिमेंटल सेंटर सहित सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नागरिक प्रशासन के अधिकारी, ग्रामवासी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और क्षेत्र के युवा भ...