सेना में तैनात सूबेदार की सड़क हादसे में मौत
मैनपुरी, मई 18 -- पंजाब में तैनात सूबेदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को करतारपुर क्षेत्र में ही वाहन ने उन्हें रौंद दिया। सोमवार को उनका शव गांव आया तो कोहराम मच गया। सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। गमगीन माहौल में सूबेदार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्र के ग्राम ईकरी निवासी 43 वर्षीय बलराम सिंह चौहान पुत्र रितु पूर्ण सिंह चौहान पंजाब के व्यास जनपद में सूबेदार के पद पर तैनात थे। शनिवार को वह एक सेवानिवृत्त नायक के साथ बाइक से सैन्य अस्पताल जा रहे थे। जहां वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। बलराम सिंह चौहान की मौत की सूचना ईकरी गांव आयी तो परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को शव आया। शव को देख परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सेना से आए सूबेदार सतीश कुमार, नायब सूबेदार अनिल शर्मा ने अन्य जवानों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.