पीलीभीत, जून 6 -- बीसलपुर। पुलिस व सेना की भर्ती परीक्षा में कम अंक आने से आहत एक अभ्यर्थी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। छात्र को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के गांव नसरूल्लापुर निवासी 17 वर्षीय अनमोल पुत्र अमर सिंह पिछले काफी समय से पुलिस व सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। उसने परीक्षा भी दी। पर जब परिणाम आया तो कम अंक आने से आहत छात्र ने घर में रखी चूहा मार दवाई खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार में हड़कंप मच गया। छात्र को गंभीर हालत में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- विषाक्त पदार्थ सेवन करने से युवक अचेत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...