बरेली, सितम्बर 15 -- 14 से 30 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन है। जिसमें बरेली मंडल के चारों जिलों समेत अन्य आठ जिलों के अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। रैली को देखते हुए जंक्शन और बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढा दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी के साथ-साथ कॉमर्शियल टीमों को भी लगाया गया है। क्योंकि, यह भर्ती 30 सितंबर तक चलेगी। शाम को भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने वाले आवेदक वापस जाएंगे। वहीं अगले दिन भर्ती होने वाले अभ्यर्थी रात को ही पहुंचते हैं। इसलिए सभी प्लेटफार्मों, टिकट विंडो, पूछताछ केंद्र आदि जगह आरपीएफ-जीआरपी की टीमों को लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...