कोलकाता, जुलाई 16 -- मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग दो दशक बाद कोलकाता वापसी कर रही हैं। आगामी 1 अगस्त को वे शहर में एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि साल 2007 में उनकी किताब 'द्विखंडितो' को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद उन्हें वह शहर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिसे उन्होंने बांग्लादेश से निर्वासन के बाद अपना घर मान लिया था।तीन संगठनों ने मिलकर किया आयोजन कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को तीन संगठनों- 'सेक्युलर मिशन', 'पश्चिमबोंगेर जोन्नो' और 'ह्यूमन राइट्स बियॉन्ड फ्रंटियर्स' ने मिलकर आयोजित किया है। 'पश्चिमबोंगेर जोन्नो' के मोहित रॉय के मुताबिक, इस कार्यक्रम में तसलीमा की कविताएं और गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मशहूर बंगा...