रुद्रपुर, जनवरी 15 -- खटीमा, संवाददाता। सेना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने सेना दिवस की बधाई दी और देश के लिए शहादत देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वीरनारियों को सम्मान चिह्न एवं कंबल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर और पूर्व सैनिक कल्याण संगठन खटीमा के संयुक्त तत्वावधान में अमाऊं स्थित एक बैंक्वेट हॉल में किया गया। इसका शुभारंभ अमर शहीदों की स्मृति में अमर ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर (सिविल जज सीनियर डिवीजन, रुद्रपुर) रहे। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी, पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों ...