देवघर, फरवरी 12 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सेना जवान से कथित रुप से 18 भर चांदी की ठगी कर ली गयी है। मामले को लेकर पीड़ित जवान ने बुधवार को नगर थाना में आवेदन देकर एक दुकानदार पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार जवान ने चार माह पूर्व नगर थाना के आजाद चौक अवस्थित एक आभूषण दुकान में 18 भर चांदी गिरवी रखी थी। चांदी के एवज में दुकानदार से कुछ राशि ली थी। जवान का कहना है कि उस समय दुकानदार ने लेन-देन के प्रमाण के रूप में एक लिखित रसीद दी थी। जवान के अनुसार हाल ही में वह अपनी चांदी वापस लेने के लिए दुकान पर पहुंचा। उस दौरान रसीद गुम हो जाने की बात सामने आई। रसीद नहीं रहने पर दुकानदार ने चांदी वापस देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि दुकानदार ने लेन-देन से मुकरते हुए किसी भी प्रकार की चांदी अपने पास होने से इंकार कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.