सेना को गाली देने वालों पर हो देशद्रोह का मुकदमा
फतेहपुर, अगस्त 2 -- फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक हुई। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर जंतर मंतर पर किए जाने वाले प्रदर्शन के दौरान जिस प्रकार सेना को गालियां दी गई उससे सभी पूर्व सैनिकों में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों, काकरोच जनता पार्टी तथा विपक्षी पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन के दौरान सेना को दी जाने वाली गालियां निंदनीय हैं। जबकि सेना का जवान देश की रक्षा के लिए माइनस 53 डिग्री के तापमान पर अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटते। मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह के समकक्ष मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेजा जाए। बैठक में आरके विश्वकर्मा, रंजना कक्कड़, जागृति तिवारी, सुनीता यादव, राजेश शुक्ला, प्रेमसागर शुक्ला, चंद्रमणि द्विवेदी, विनोद मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.