कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। भारतीय सेना को कंस्ट्रक्शन (निर्माण) के क्षेत्र में आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक अपग्रेड करेंगे। वे भारतीय सेना के इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के लिए विशेष कोर्स की शुरुआत करेंगे। जिसकी कक्षाएं इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएंगी। इसको लेकर आईआईटी कानपुर और सेंट्रल कमांड मुख्यालय के मुख्य अभियंता के साथ निर्माण प्रबंधन को लेकर समझौता किया है। इसके तहत भारतीय सेना के अधिकारियों की तकनीकी एवं प्रबंधकीय क्षमताओं को सुदृढ़ किया जाएगा। वर्तमान व भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य-उन्मुख, सतत, सुदृढ़ और मिशन-उन्मुख परिचालन अवसंरचना के निर्माण को सशक्त बनाया जाएगा। इस पहल के तहत आईआईटी एक विशेषीकृत कोर्स शुरू कर रहा है, जिसका शीर्षक कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंटः क्वालिटी, कॉन्ट्रैक्ट्स एंड एरबिट्रेशन है, जो गुणवत्त...