वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल में सोनभद्र से अग्निवीर के लिए आवेदन सबसे कम आ रहे हैं, जबकि यहां के युवा अन्य जनपदों की तरह सेना के लिए उपयुक्त हैं। पिछले तीन बार की अग्निवीर भर्ती में इसी जिले से सबसे कम आवेदन हुए हैं। आवेदकों की संख्या सैकड़े से हजार में नहीं पहुंच पा रही है। इस बार भी अब तक हुए आवेदन में सबसे कम संख्या सोनभद्र की है। यहां से अब तक 261 आवेदन आए है। पहली अप्रैल तक यह आंकड़ा बमुश्किल ही तीन सौ पार करता दिख रहा है। ऐसा इसी बार नहीं, बल्कि पिछली बार आवेदन के समय भी हुआ। पिछले साल सोनभद्र से करीब ढाई सौ ही आवेदन आए। इसमें लिखित परीक्षा में महज 107 पास हो सके थे। साल 2024 में यह आंकड़ा दो सौ के आसपास ही था, जबकि लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी करीब 80 थे। पिछले दो सत्रों के लिहाज से इस बार स्थि...