सेना के लिए भौगोलिक फीचर्स का ऑटोमेशन सिस्टम तैयार करेगा आईआईटी
कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक अब भारतीय सेना के लिए भौगोलिक फीचर्स का ऑटोमेशन सिस्टम तैयार करेंगे। इससे सेना के लिए छोटे पैमाने के मानचित्र तैयार करते समय भौगोलिक विशेषताएं जैसे सड़कें, नदियां, सीमाएं या अन्य स्थलाकृतियों को चिह्नित करना आसान होगा। यह प्रणाली इस मानचित्र बनाने की प्रक्रिया को तेज, सटीक और कुशल बनाएगी। इसके लिए आईआईटी के वैज्ञानिक ऑटोमेटेड मैप जनरलाइजेशन फ्रेमवर्क विकसित करेंगे। सेना की चुनौतियों को कम करने के लिए मिलेट्री सर्वे (जनरल स्टाफ जियोग्राफिकल सेक्शन) के ब्रिगेडियर अरुण कुमार डी ने आईआईटी के वैज्ञानिकों के साथ बैठक की। इसके बाद ऑटोमेटेड जनरलाइजेशन ऑफ जियोग्राफिकल फीचर फॉर स्मॉल स्केल रीप्रजेंटेशन जैसे महत्वपूर्ण शोध परियोजना के लिए दोनों के बीच साझेदारी भी बनी। यह शोध नेशनल सेंटर फॉर जियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.