संवाददाता, अगस्त 31 -- यूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की प्रलयकारी बाढ़ से लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए सेना संग एसडीआरएफ और एनडीएआरएफ की टीमें भी जुटी हैं। शनिवार आधी रात तक चले रेस्क्यू में 1500 लोगों को बचाया गया है। बाढ़ की चपेट में आने से तीन लोगों के मरने की भी सूचना है। वहीं, रविवार सुबह मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पैदल चलकर हालात देखे। उन्होंने नुकसान की भरपाई का भरोसा देते हुए अधिकारियों को सर्वे का आदेश दिया। साथ ही उन्हें तीन दिन चित्रकूट में रहकर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।लाल निशान से नीचे मंदाकिनी एक दिन पूर्व रामघाट, भरतघाट और नयागांव आदि इलाकों में तबाही मचाने के बाद रविवार को मंदाकिनी कुछ शांत हुई। धारा लाल निशान से नीचे पहुंचने से राहत मिली है। अभी भी गलियां...