मेरठ, जुलाई 16 -- सेना के जवान जनेश्वर की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद रछौती गांव में मातम पसरा है। गांव के गली-मोहल्ले के लोग जनेश्वर के साथ घटित हुई घटना को लेकर चर्चा करते हुए नजर आए। सभी उसके शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। घर पर सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं परिजन सूचना मिलते ही शिमला के लिए रवाना हो गए थे। सेना की गाड़ी जनेश्वर के शव को लेकर रास्ते में हैं। माना जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ही शव गांव पहुंचेगा। थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव रछौती का रहने वाला जनेश्वर प्रजापति पुत्र स्वः राज कुमार प्रजापति सेना की 11वीं बटालियन कुमांऊ रेजिमेंट मे तैनात था और 12 वर्ष पहले भारतीय सेना मे भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा था कि करीब 15 दिन पूर्व गश्त के दौरान हिमांचल के शिमला में सेना की गाड़ी अनियंत्रित हो कर गहर...