दरभंगा, जून 15 -- दरभंगा। डीएमसीएच में शनिवार को सेना के जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में उनका परिवार मौजूद था। उनकी पत्नी कल्याणी देवी ने बताया कि वे मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के मूल निवासी हैं। वे फिलहाल मब्बी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति विनोद प्रसाद राय (47) प्रोस्ट्रेट कैंसर से पीड़ित थे। वे आर्मी के जवान हैं। दिल्ली के आरआर आर्मी अस्पताल से उनका इलाज चलता था। छुट्टी में वे घर आए हुए थे। उन्होंने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के जाने के लिए उन्होंने शुक्रवार की फ्लाइट का टिकट कटाया था। हालांकि उनकी स्थिति को देख उन्हें फ्लाइट बोर्ड करने की अनुमति नहीं दी गई। इस वजह से एयरपोर्ट से लौटकर वे लोग घर आ गए। घर पर उन्होंने दम तोड़ दिया। नियमों को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा ...