आरा, अप्रैल 24 -- कोईलवर, एक संवाददाता। चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव में मिलिट्री जवान के घर चोरी की घटना हुई है। उक्त घटना बुधवार की रात तब हुई, जब प्रेमचंद पाण्डेय के बंद पड़े घर में चोर वेंटिलेटर से दाखिल होकर घर का ताला काट चोरी कर बड़े आराम से निकल भागने में सफल रहे। उक्त घटना की जानकारी दूसरे दिन पड़ोसियों ने बीकानेर में तैनात उनके बेटे को दी। सेना में तैनात उनके बेटे प्रभास चंद्र पांडेय ने शुक्रवार को इस मामले में चांदी थाना पुलिस को घटना की जानकारी चांदी पुलिस को दी। प्रभास ने बताया कि वह कुछ ही दिनों पूर्व अपने घर को बंद कर अपने पिता व मां को अपने साथ बीकानेर ले गये थे। इसी का फायदा उठा चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि चोरी गई संपत्ति का आकलन अपने घर पहुंचने के बाद ही कर पाएंगे ।

हिंदी हिन्दुस्तान क...