नोएडा, मार्च 30 -- दनकौर, संवाददाता। पारसौल गांव निवासी राजीव कुमार सेना में तैनात हैं। दनकी ड्यूटी असम में है। वह रविवार रात अपने परिजनों के साथ एक कमरे में बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी युवक अन्नू दूसरे कमरे में घुस गया और वहां रखी 50 हजार रुपये की नगदी लेकर भागने लगा। पीड़ित ने आरोपी को कमरे से निकलते हुए देख लिया। इसके बाद जब उन्होंने अंदर जाकर जांच की तो नकदी गायब मिली। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।।कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...