सेना के जवानों से ठगी करने के मामले में चार पर चार्जशीट
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। चक्कर मैदान आर्मी कैंप के 15 जवानों को रक्त जांच कराने का झांसा देकर 35 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर फ्रॉड गिरोह के चार शातिरों के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें काजी मोहम्मदपुर थाना के गन्नीपुर के मनोज कुमार दुबे, यूपी के आगरा जिला के राजपुरा वार्ड-चार के टीटू, खंडा राठौर थाना के सनपुरा गांव के अरविंद सिंह व पटना के बिहटा शर्फुद्दीनपुर के अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ करजा थाना के रक्सा उत्तरी टोला के नूर आलम ने 25 जून 2023 को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी।इसमें कहा था कि 22 जनवरी 2023 की दोपहर करीब 12.26 बजे उसके मोबाइल पर मनोज की कॉल आई। कॉल करने वाले ने जवानों की रक्त जांच के लिए नमूना लेने की बात कही। उससे इसका चार्ज पूछा गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.