चम्पावत, जून 5 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला आपदा प्रबंधन ने सेना के जवानों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया। 119 पैदल आर्मी ब्रिगेड के अधिकारियों और जवानों सहित 23 कार्मिकों ने हिस्सा लिया। मास्टर ट्रेनर भरत गुसांई एवं सहायक प्रभारी दीपक भट्ट ने खोज एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं सामग्रियों के संचालन, कार्यशीलता, रख-रखाव, संसाधनों के बेहतर उपयोग की जानकारी दी। इसके अलावा भूस्खलन, अतिवृष्टि, सड़क अवरोधन एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...