प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सेना के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रविवार को प्रयागराज आएंगे। रक्षामंत्री रविवार शाम बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से एमईएस आईबी में समय एक घंटा समय आरक्षित रखा गया है। शाम को अरैल घाट पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद अरैल से डीएसओ कैंट आएंगे। यहां पर भोजन होगा। रात को प्रयागराज में ही ठहरेंगे। सोमवार सुबह न्यू कैंट में नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का उद्घाटन करेंगे। आधे घंटे तक यहां लगाए गए स्टाल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद यहां लगाए गए सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन को देखेंगे। जिसके बाद एयरफोर्स स्टेशन बमरौली पहुंचेंगे और दोपहर से पहले दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...