नई दिल्ली, मार्च 2 -- ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध का असर शहर के लोगों पर पड़ने लगा है। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 निवासी सेना की कैप्टन निधि त्यागी और उनके पति निखिल त्यागी दुबई में फंस गए हैं। उनके परिजनों और रिश्तेदारों ने निधि को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार से मांग की है। दुबई में फंसी ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 निवासी सेना की कैप्टन निधि त्यागी और उनके पति निखिल त्यागी की करीब डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। बीते सप्ताह वे दुबई घूमने गए थे। उन्हें रविवार सुबह भारत लौटना था। उड़ान सेवा बाधित होने के कारण वे अपनी होली भी अपने परिवार के साथ नहीं मना पाएंगे। उद्यमी निखिल त्यागी के पिता उद्यमी ऋषि त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात सामान्य होने के बाद ही वापसी का रास्ता साफ हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.