रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- असद जावेद, खटीमा। सेना की ऑडिनेंश कोर का 251वां स्थापना दिवस पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया। कोर के रिटायर्ड जवानों ने सेना के अनुभवों को साझा किया और उसके गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। सितारगंज रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिक एमडी अवस्थी ने सेना की आयुध कोर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोर भारतीय सेना का एक प्रमुख रसद आपूर्ति का अंग है। जो युद्ध और शांति के दौरान हथियारों, गोला-बारूद, वाहनों और अन्य उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करता है। 1775 में स्थापित यह कोर पांच लाख से अधिक वस्तुओं का प्रबंधन करता है। कोर का आदर्श वाक्य शस्त्र से शक्ति है। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व सैनिकों ने गाने बजाने के साथ कार्यक्रम का समापन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.