रांची, जून 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना ने सेना अस्पताल नामकुम में मेगा नेत्र चिकित्सा शिविर 'दृष्टि 2026' का शुभारंभ मंगलवार को किया। 19 जून तक आयोजित इस चार दिवसीय शिविर के माध्यम से झारखंड के लोगों को अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा और विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर का उद्घाटन सर्जन वाइस एडमिरल, महानिदेशक सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाएं आरती सरीन द्वारा किया गया। नई दिल्ली स्थित सेना अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों के अलावा रांची एवं आसपास के जिलों से आए नागरिकों को परामर्श, जांच और उन्नत उपचार प्रदान कर रही है। यह भी पढ़ें- नामकुम मिलिट्री स्टेशन में दृष्टि मेगा नेत्र जांच शिविर शुरू शिविर में मोतिया...