नई दिल्ली, अगस्त 12 -- अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च वनडे स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 25 वर्षीय बल्लेबाज ने बेलफास्ट में खेले जा रहे मुकाबले में 120 गेंद में 143 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा इब्राहिम जादरान में भी शतक लगाया। इन दोनों के बीच 200 से अधिक रन की साझेदारी भी हुई। जादरान और अटल की शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने चौथे मैच में 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 343 रन बनाए। यह भी पढ़ें- कुलदीप के सपोर्ट में फिर उठी आवाज, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- मौके मिलने चाहिएजन्मदिन पर बनाया हाईएस्ट वनडे स्कोर सेदिकुल्लाह अटल ने जन्मदिन के मौके पर किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च वन...