सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- सीतामढ़ी। संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को किसानों ने 'सड़क जाम और जेल भरो' अभियान के तहत धरना दिया। मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी की और अंबेडकर स्थल पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को अंबेडकर स्थल पर हिरासत (डिटेन) में लिया और लगभग एक घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। उनकी प्रमुख मांगों में कृषि समझौता रद्द हो, भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए जा रहे कृषि समझौते को तुरंत रद्द किया जाए, यह किसानों की हत्या के समान है। यह भी पढ़ें- जेल भरो आंदोलन में किसानों ने एन...