सेटेलाइट बस स्टैंड की बाउंड्रीवाल की जमीन खाली करवाई
शाहजहांपुर, मई 9 -- रोजा। अहमदपुर निवाजपुर में बने सेटेलाइट बस स्टैंड के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन ने शुक्रवार को अधिकारियों और पुलिस की मौजदूगी में बाउंड्री वाल बनाने के काम की शुरुआत हो गई। कही किसी प्रकार किसी कोई विवाद आदि न हो इसके लिए भरी पुलिस बल भी मौजूद रहा। बता दें बीस अप्रैल को रोजा के अहमदपुर निवाजपुर में सेटेलाइट बस अड्डे का लोकार्पण किया गया था। बताते है बस अड्डे के पीछे करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। शुक्रवार को प्रशासन ने जगह को खाली कराकर उसको समतल करने का काम शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- विरोध के बीच सेटेलाइट बस अड्डे के पास खाली कराई गई सरकारी जमीन इस मौके पर एसडीएम सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.