शाहजहांपुर, मार्च 31 -- रोजा, संवाददाता। सैटेलाइट बस अड्डे के सामने सर्विस रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एक बार फिर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि ओवरब्रिज के नीचे क्रॉसिंग पर ब्रेकर समय से नहीं बनाए गए, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। सेहरामऊ दक्षिण थाना क्षेत्र के डींगुरपुर निवासी अंकित कुमार मोपेड से डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित पहले कार के बोनट पर गिरा, फिर सड़क किनारे जा गिरा। मोपेड कार में फंस गई, जिससे चालक भाग नहीं सका। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन एम्बुलेंस में देरी होने पर पीआरवी ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुल...