मऊ, अप्रैल 9 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बारहगांवा में मकान निर्माण के दौरान सेटरिंग गिराने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सुराजी पत्नी वासदेव निवासी रमऊपुर ने मधुबन थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सुल्तानपुर बारहगांवा स्थित उनके मकान की छत के लिए सेटरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान विपक्षी ओमप्रकाश अपने रिश्तेदारों के साथ सुबह करीब चार बजे पीछे से सीढ़ी लगाकर सेटरिंग गिरा दिया। जब उनका पुत्र रामकृपाल विरोध करने गया तो आरोपियों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। मधुबन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले को गंभीरत...