नई दिल्ली, जून 13 -- पुरुष शव के प्राइवेट पार्ट के आकार को लेकर भद्दा मजाक करने वाली एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा सेजल पवार पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि डॉक्टरी कर रही छात्रा ने माफी मांग ली है लेकिन मेडिकल कम्युनिटी और सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। मेडिकल स्टूडेंट्स की फेडरेशन और डॉक्टरों के संगठन ने उनकी हरकत की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पर कई लोग तो उन पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। हंगामे के बीच उनके जाति प्रमाणपत्र पर भी सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर ने उनके एसटी सर्टिफिकेट को फर्जी बताते हुए सवाल उठाया है कि उनका सरनेम पवार है और वह एसटी जाति से कैसे हो सकती हैं। आपको बता दें कि सेजल के मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में 720 में से 406 अंक हासिल कर वर्ष 2022 में मुंबई के जीए...