बिहारशरीफ, जून 11 -- सरमेरा, निज संवाददाता। मलावां पंचायत के सेखड़ा बिगहा गांव में आजादी के इतने सालों बाद भी स्कूल नहीं है। अतिपिछड़ा बेलदार जाति बहुलता वाले इस गांव के सैकड़ों बच्चे आज भी दूसरे स्कूल में पढ़ने जाने को विवश हैं। भीषण गर्मी व बरसात के दिनों में नौनिहालों को इस कारण काफी परेशानी होती है। हमेशा अनहोनी होने की आशंका भी बनी रहती है। साथ ही छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। ग्रामीणा मिंटु चौहान, धर्मेंद्र चौहान, किशोरी चौहान व अन्य ने बताया कि सांसद कौशलेंद्र कुमार व विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार से भी यह मांग कर चुके हैं। लेकिन, अब तक कोरा आश्वासन ही मिला है। यह भी पढ़ें- सेखड़ा बिगहा में स्कूल खोलने की मांग मलावां के पूर्व मुखिया विजय प्रसाद ने सीएम सम्रोट चौधरी से सेखड़ा बिगहा गांव में स्कूल की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। ताकि,...