लखीसराय, फरवरी 17 -- चानन, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को सीओ कार्यालय में सीओ रवि प्रसाद द्वारा जनता दरबार लगाकर किसानों की समस्याओं को सूनी गई। इस दौरान कुंदर पंचायत के गोपालपुर मौजा में 80 एकड़ परती कदमी जमीन में ढ़ाई सौ करोड़ की लागत से पशुओं के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमन फॉर्म बनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। 80 एकड़ परती कदमी जमीन में से 45 एकड़ जमीन पर जो किसानों द्वारा बंदोवस्त किया गया था, उनसे बात की गई। बातचीत के दौरान अधिकांश किसानों ने कहा कि परती कदमी जमीन पर सेक्स सॉर्टेड सीमन फॉर्म का निर्माण कराया जाए, इससे हमें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है, लेकिन हमलोगों द्वारा बंदोवस्त किए जमीन का लाभ भी मिलना चाहिए, सरकार को इस पर भी घ्यान देने की जरूरत है। सीओ स्तर से दर्जनभर से ज्यादा किसानों को नोटिस तामिला ...