संवाददाता, अप्रैल 7 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कल्याणपुर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार रोहित वर्मा और उसके अपराधी दोस्त साहिल उर्फ मुसीबत द्वारा एक किशोर को यातना देने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों एक बंद स्कूल के बरामदे में उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान साहिल उसके सिर पर पेशाब भी करता है। किशोर भईया-भईया कहते हुए छोड़ देने की गुहार लगा रहा है लेकिन दोनों की यातनाएं बढ़ती गईं। रोहित यह भी कह रहा है कि 'अब एसपी साउथ को बुला रहे हैं, तू जेल जाएगा'। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो बर्रा के आई ब्लॉक स्थित एक पार्क में बने सरकारी स्कूल का है। साहिल बर्रा थाने से वांछित भी है। पुलिस साहिल की तलाश में जुट गई है। कल्याणपुर में क्...