छपरा, फरवरी 25 -- पुलिस ने मकान मालिक समेत चार को लिया हिरासत में छपरा, हमारे संवाददाता।शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल चौक के समीप एक आवासीय परिसर में बुधवार को कथित सेक्स रैकेट चलाने की अफवाह को लेकर जमकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया। हालांकि मौके से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त आवासीय परिसर में पिछले कई दिनों से कुछ संदिग्ध लोगों का आना-जाना देखा जा रहा था। इसे लेकर आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही थीं। मंगलवार को कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ के दौरान उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही भगवान...