नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- राजधानी में सेक्सुअल इलाज के नाम पर चल रहे अवैध इंजेक्शन रैकेट पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) और राजस्थान ड्रग कंट्रोल की टीम ने गोपालपुरा बाइपास स्थित भंडारी हॉस्पिटल पर छापा मारकर पूरे खेल का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए।नाम बड़ा, दवा गायब जांच में सामने आया कि 'ट्राइमेक्स' नाम से इंजेक्शन ऑनलाइन बेचा जा रहा था, जबकि इस नाम की कोई दवा रजिस्टर्ड ही नहीं है। असल में यह इंजेक्शन तीन दवाओं पौपावेरिन, एल्प्रोस्टैडिल और क्लोरप्रोमाजिन-की डोज मिलाकर तैयार किया जा रहा था। यानी ब्रांड का नाम फर्जी, अंदर का माल जुगाड़!OH! MAN प्लेटफॉर्म पर खेल यह पूरा नेटवर्क 'OH! MAN' नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए चलाया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि इस ...