संवाददाता, अगस्त 24 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ में कथित आपत्तिजनक रील वायरल होने पर सस्पेंड की गईं महिला दरोगा अनु कॉलिस ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने यूट्यूब लाइव पर आकर अपनी बात रखी। अनु ने उस इन्फ्लुएंसर को खूब खरी खोटी सुनाई जिसने सबसे पहले उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। अनु ने कहा कि वह कई दिन से कमरे में बंद हैं। इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ व्यूज पाने के लिए उनकी 25 साल की मेहनत बर्बाद कर दी गई। अनु ने कहा कि उनके बारे में बोला गया कि वह सेक्स चैट करती है। क्या यूट्यूब पर सेक्स चैट की जा सकती है? एक आदमी भी यदि यह बता दे तो मैं लिखकर दे रही हूं कि मैं रिजाइन दे दूंगी। सस्पेंडेड दरोगा अनु ने कहा कि मैंने कभी भी वर्दी की गरिमा नहीं गिराई है। बता दें कि महिला दरोगा ...