इंदौर, मई 25 -- साल 2021 की रात इंदौर के बायपास पर हुई एक सनसनीखेज वारदात में अदालत ने आखिरकार फैसला सुना दिया है। किन्नर जोया अब्बासी और उसके दो साथी अल्लू उर्फ शाहरुख व आलिम उर्फ बल्लू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। यह वही कुख्यात मामला है, जिसमें रियल एस्टेट कंपनी में काम करने वाले देवांशु मिश्रा से पहले सेक्स करने के बदले पैसे की डिमांड की गई थी और उसके मना करने पर उसकी सोने की चेन लूटी गई थी। जब देवांशु ने लूट का विरोध किया, तो आरोपियों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी।सेक्स करने के बदले मांगे पैसे, नहीं मानने पर लूट और हत्या ये पूरी घटना 6 अक्टूबर 2021 की रात को घटी थी। देवांशु मिश्रा अपने साथी सतीश जाटव के साथ पार्टी से लौट रहे थे। दोनों स्कूटी से महालक्ष्मी नगर जा रहे थे, तभी लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर ...