प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल छह के तहत 119 पदों पर भर्ती के लिए 12 और 13 अक्तूबर को कंप्यूटर आधारित परीक्षा हुई थी। अभ्यर्थी अब प्रश्नपत्र, अपने उत्तर और उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर तीन नवंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये और बैंक सेवा शुल्क देना होगा। आपत्ति सही पाए जाने पर निर्धारित शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहायक लोको पायलट भर्ती: 30 अक्तूबर को साइको टेस्ट यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती में खुशखबरी, वैकेंसी बढ़ी, GK GS सेक्शन नहीं, देखें किस RRB जोन में कितने पद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...