पलामू, दिसम्बर 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चियांकी स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में शनिवार वार्षिक समारोह ईक्लाट-2025 का समापन हुआ। मुख्य अतिथि उपायुक्त समीरा एस, प्राचार्या सिस्टर विनिफ्रेड, सिस्टर फ्लोरेंसिया आदि ने संयुक्त रूप से दूसरे दिन के कार्यक्रम का उदघाटन किया। उपायुक्त उपस्थित शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समसामयिक शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है। कॉन्वेंट विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप एवं समसामयिक है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है और वे विभिन्न क्षेत्रों में निपुणता प्राप्त करते हैं। आज की आधुनिक शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.