सीतामढ़ी, मई 14 -- सीतामढ़ी.। शहर के तलखापुर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चों ने पूर्व की तरह इस बार भी सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराएं है। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. क्रिस्टोफर राज व प्राचार्या मेरी एन राज ने कहा कि यहां के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त किए है। परीक्षा में कुल 69 बच्चें सम्मिलित हुए थे। जिसमें छात्रा आदविक राज ने 92.2% अंक प्राप्त कर विज्ञान के जीवविज्ञान संकाय की स्कूल टॉपर बनी। जबकि साकेत कुमार ने 87.2, मोहम्मद तनवीर ने 87 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे व तीसरे टॉपर रहे। वहीं सोनू प्रसाद ने 91 फीसदी अंक प्राप्त कर गणित संकाय के विद्यालय टॉपर होने का गौरव हासिल किया। जबकि नैन्सी कुमारी ने 85 फीसदी अंक लाकर वाणिज्य सं...