चक्रधरपुर, मई 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के पम्प रोड स्थित सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप हर्षोल्लास, आनंद, धूम-धड़ाका और मौज-मस्ती के साथ संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने एरोबिक, जुम्बा,योगा, आर्ट एंड क्रॉप्ट (सी बीच सैंड, ट्रेसर हंट आर्ट, पेपर फ्लावर, अम्ब्रेला, बटरफ्लाई, विंडमिल मेकिंग विथ पेपर कप,मदर डे कार्ड) फेस पेंटिंग, मूवी-मस्ती आदि का जमकर आनंद उठाया। विद्यार्थियों को अंतिम दिन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। प्रिंसिपल अंजलिना फर्नांडो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा इस तरह के आयोजन से नये-नये क्रियाकलापों का ज्ञान अर्जित होता है जिससे वे वास्तविक जीवन में इम्प्लीमेंट कर सके। यह भी पढ़ें- नीरजा सहाय डीएवी में पांच दिवसीय समर कैंप शुरू यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही समर कैंप शुर...