गुमला, जनवरी 7 -- भरनो। प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दूड़िया गांव स्थित सेक्रेड सोल पब्लिक स्कूल में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बीते चार जनवरी की रात चोरों ने स्कूल कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे तीन लैपटॉप और सात हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। ठंड के कारण स्कूल बंद रहने से घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी।पांच जनवरी को स्कूल की प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी सफाई के लिए स्कूल पहुंचीं। जहां कार्यालय का ताला टूटा पाया गया। अंदर जांच करने पर चोरी का पता चला। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका ने करंज थाने में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...