चक्रधरपुर, मार्च 2 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। सेक्रेट हार्ट इंग्लिश स्कूल में होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ेल कर आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। होली मिलन की खास बात यह रही कि बच्चों को शिक्षकों ने जैविक रंग (ऑर्गेनिक-कलर) तैयार करने की विधि बतायी। बच्चों ने तैयार भी की और जैविक रंग से होली भी खेली। प्रधानाध्यापक अंजलिना फर्नांडो ने कहा कि यह त्योहार जीवन में केवल विभिन्न रंगों के महत्व को ही नहीं दर्शाता है अपितु आपसी भाईचारे, प्यार और उत्साह का संदेह भी देता है। यह त्योहार पूरे विश्व में केवल एक ही समुदाय की ओर से नहीं मनाया जाता है बल्कि अन्य समुदाय भी किसी न किसी रूप में मनाते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में मनाया जाता है। उन्होंने प्राकृत रंगों से होली ख...