फरीदाबाद, मार्च 5 -- - गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई जाएंगी, जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी, निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-9 में खस्ताहाल गलियों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से सेक्टर में जर्जर हो चुकी गलियों को नए सिरे से बनाया जाएगा। इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई जाएंगी, जिससे न केवल क्षेत्र को सुंदर बनाया जा सकेगा, बल्कि जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसे लेकर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बातया कि सेक्टर में कई गलियां सालों से जर्जर अवस्था में है, जगह-जगह गड्ढे हैं। बरसात के मौसम में गलियां में जलभराव हो जाता है। दो-दो दिन पानी भरा रहता है। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा रहता है, जिससे देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.