फरीदाबाद, मई 14 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। सेक्टर-7 क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 निवासी तरुण सरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई 2026 को उन्होंने अपनी स्कूटी को शाम करीब 4 बजे अपने घर के बाहर खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद जब वह शाम 5 बजे बाहर आए तो स्कूटी वहां से गायब मिली। पीड़ित ने स्कूटी को आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान क...